Pinned
वेदिका की कलम से:—✍️
नई शुरुआत 📚
नया है दिन,नई है राह
शुरुआत करें उमंग के साथ
कर्म करें और,बढ़ते जाएं
फल की चिंता ना सताए
माता-पिता का आदर करें
बड़ों के चरणों का वंदन करें
हर मुश्किल से डटकर लड़ें
साहस से हम आगे बढ़ें
हे प्रभु,हम ऐसे बन जाएँ
जहाँ जाएँ,बस प्रेरणा फैलाएँ।🙏


