थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक महिला के साथ उसके ससुराल वालो द्वारा मारपीट किये जाने का मामला संज्ञान मे आया था। इस प्रकरण में नामजद अभियुक्त पीडिता के पति एवं सांस को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
वीडियो बाइट- एसीपी कोतवाली ।#uppolice
आज दि0 10.08.24 को एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया जिसमें सत्यम पंडित द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। उसका यह वीडियो साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है । वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में (1/2)
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें दुधेश्वरनाथ मन्दिर पर डयूटी के दौरान दो पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करते हुये दिखाई दे रहे हैं,का संज्ञान लेते हुये तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- डीसीपी सिटी
दिनांक 22.08.2025 को थाना विजयनगर से सम्बन्धित सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ मारपीट व अभद्रता करता हुआ दिखाई दे रहा है। उक्त सम्बन्ध में तत्काल ही थाना विजयनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। उक्त व्यक्ति को
थाना विजयनगर पर दिलशाद खान पुत्र इकबाल के विरुद्व एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है,इनको पूछताछ के लिए जिस गाडी मे ला रहे थे उस गाडी का एक्सीडेंट होता है,हॉस्पिटल ले जाने पर उनको डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया,वाहन चालक व हेल्पर को पकड लिया गया है,बाइट- एसीपी कोतवाली
दिनाँक 19.03.23 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक कुत्ते को बाइक के पीछे बाँध कर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाइट-एसीपी कोतवाली
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें एक आरक्षी के द्वारा दुकानदार से अभद्रता एवं मारपीट की जा रही है। उक्त आरक्षी को निलम्बित कर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वीडियो बाइट~एसीपी कविनगर । #ghaziabadpolice#dgpup#uppolice
आज सोशल मीडिया के माध्यम से थाना क्षेत्र कविनगर से सम्बन्धित एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ जिसमे कुछ युवक चलती गाडी मे ड्रिंक कर रहे है व यातायात को बाधित कर रहे है । 03 युवक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया है तथा उक्त वाहन का 10,000 रु0 का चालान किया गया है। बाइट- एसीपी कविनगर
कल दि0 19.08.24 को गाडी खडी करने को लेकर हुये विवाद मे दो पक्षो के बीच मारपीट के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई । इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । 1/2
उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है एवं उक्त वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उपायुक्त नगर महोदय द्वारा पुलिसकर्मी को निलंबित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वीडियो बाइट -एसीपी कवि नगर
जांच में उक्त झुग्गी बस्ती में बांग्लादेशियों का निवासरत होना नहीं पाया गया है। निवासरत व्यक्ति उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं,अतः झुग्गी बस्ती में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। (1/2)
दि0 29-01-24 को थाना नन्दग्राम स्थित घूकना में दो व्यक्तियों ने एक महापुरुष व एक धार्मिक इष्टदेव के प्रति अशोभनीय शब्दो का प्रयोग किया था,घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल उसी वक्त अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था,आज उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है1(2)