Log inSign up
Bemetara
20.3K posts
user avatar
Bemetara
@BemetaraDist
Official account of Chhattisgarh's Bemetara District. Follow for updates, news and information
bemetara.gov.in
Joined September 2016
90
Following
7,468
Followers

New to X?

Sign up now to get your own personalized timeline!

Create account

By signing up, you agree to the Terms of Service and Privacy Policy, including Cookie Use.

Terms·Privacy·Cookies·Accessibility·Ads Info·© 2026 X Corp.
Don't miss what's happening
People on X are the first to know.
Log inSign up
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    6h
    अन्नदाता का परिश्रम ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि की सबसे बड़ी ताकत है। हमारी सरकार का हर निर्णय किसानों के हित, उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है।
    00:00
    30
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    6h
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध शिकायत निवारण व्यवस्था का प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक शिकायत को यूनिक टोकन नंबर प्रदान किया जाता है तथा निर्धारित समय-सीमा में उसके निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है।
    37
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    6h
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रभावी प्रबंधन और सतत मॉनिटरिंग से किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। #SuShasanSarkar #Agriculture #GoodGovernance #सुशासन_सरकार
    34
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    15h
    खरीफ सीजन में किसानों के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण, नियमित आपूर्ति और समयबद्ध वितरण लगातार सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि किसानों को समय पर खाद मिले, खेती बिना किसी रुकावट के आगे बढ़े और अन्नदाताओं को हर संभव सहयोग मिलता रहे।
    00:00
    54
  • Bemetara reposted
    user avatar
    CMO Chhattisgarh
    @ChhattisgarhCMO
    Jul 6
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल से खरीफ सीजन से पहले किसानों के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मजबूत आपूर्ति प्रबंधन और सतत निगरानी के साथ सुशासन सरकार हर किसान की आवश्यकताओं की पूर्ति के संकल्प को निभा रही है। #SuShasanSarkar #KisanHit
    19K
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 6
    भारी बारिश को लेकर बेमेतरा प्रशासन हाई अलर्ट पर.. कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश के बाद पूरे जिले में निगरानी तेज, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर। एसडीएम साजा सुश्री पिंकी मनहर ने ग्राम रोद्रा के डोटूनाला का किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य लेकिन निगरानी लगातार जारी।
    106
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 6
    सुशासन सरकार की नई डिजिटल सेवा से शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी अग्रिम वेतन और अल्पावधि ऋण की सुविधा, सीधे खाते में। न कागजी झंझट, न ऑफिस के चक्कर आसान, सुरक्षित और पारदर्शी प्रक्रिया। #SushasanSarkar #DigitalChhattisgarh #EmployeeWelfare #EasyFinance #SmartGovernance
    00:00
    61
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 6
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नागरिकों की सेवा में 24 घंटे, सातों दिन तत्पर है। टोल-फ्री 1076, व्हाट्सऐप, पोर्टल, मोबाइल ऐप अथवा लिखित आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं और उसकी स्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त करें। हर बार, हर शिकायत के समाधान के लिए तत्पर
    40
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 6
    नैनो उर्वरक उन्नत, समृद्ध और किफायती खेती की नई पहचान बन रहे हैं। इसी दिशा में प्रदेश में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    56
    user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 6
    किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नैनो उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, ताकि आधुनिक खेती को बढ़ावा मिले।
    15
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 5
    मानसून ने बेमेतरा में रफ्तार पकड़ ली है! 01 जून से 05 जुलाई 2026 (प्रातः 8:00 बजे तक) जिले में 93.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। 📍 सर्वाधिक वर्षा: दाढ़ी – 127.2 मि.मी. 📍 न्यूनतम वर्षा: नंदघाट – 60.7 मि.मी. #Bemetara #Monsoon2026 #RainfallUpdate #Chhattisgarh #WeatherUpdate
    92
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 5
    लोककला की अमर आवाज़ को विनम्र श्रद्धांजलि पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जी ने अपनी अद्भुत पंडवानी शैली से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। उनकी कला, साधना और विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। #TeejanBai #Pandwani
    00:00
    101
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 5
    जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मिलेगी नई मजबूती: जिला पंचायत सीईओ ने किया डबरी निर्माण कार्यों का निरीक्षण मनरेगा एवं वीबी जी राम जी के तहत निर्मित डबरियों में वर्षा जल का हुआ भराव, हितग्राहियों को मछलीपालन एवं आयवर्धन गतिविधियों के लिए किया प्रेरित । #bemetara
    69
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 5
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जनसेवा का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। इस टोल-फ्री सेवा के माध्यम से नागरिक शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    61
  • user avatar
    Bemetara
    @BemetaraDist
    Jul 5
    सही मौसम की जानकारी, सुरक्षा हर पल। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से मेघदूत और दामिनी ऐप, किसानों एवं आम नागरिकों को मौसम का पूर्वानुमान और आकाशीय बिजली की समयपूर्व चेतावनी देकर सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित कर रहे हैं। #Chhattisgarh #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
    00:00
    51