
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 के तहत 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अप्रैल में परीक्षा हो चुकी है और सितंबर में परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है।

दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से हापुड़ा में 20 लाख रुपए लूट लिए गए। मुरादाबाद से लौटते समय रविवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। गढ़ गंगा पार करते ही हाईवे पर उनकी कार को रोककर पिस्टल के बल पर बदमाशों ने वारदात की।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सरकारी योजनाओं, मनरेगा और सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर मध्यम और संतुलित बताया।

यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी झमाझम बदरा बरसेंगे। इसे लेकर लखनऊ-अयोध्या समेत 60 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, कुछ जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
रविवार को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए, जिन्हें पुल ढहने से कुछ देर पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में बांदा निवासी मजदूर कुलदीप मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है।
बागपत की रूपल राणा ने तीन बार प्रीलिम्स में असफल होने के बाद चौथे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल की। जानिए उनकी तैयारी, रणनीति, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी।
योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में महिला सशक्तीकरण का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया है। अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजस्व विभाग के सभी अहम पदों पर महिला आईएएस अफसरों की तैनाती की है।
हाईकोर्ट ने कहा कि मामले को वापस भेजना (रिमांड) अपवाद होना चाहिए, न कि कोई नियमित नियम। कोर्ट ने कहा कि जब पुनरीक्षण अदालतों के पास पर्याप्त रिकॉर्ड उपलब्ध हों तो उनका यह कानूनी कर्तव्य है कि वे मामले का निर्णायक निपटारा करें, न कि यांत्रिक रूप से मामले को वापस भेजकर मुकदमे को लंबा खींचें।
हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहने के तीसरे दिन संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में 110 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार की आंधी और 15 सेगमेंट बॉक्स गिरने से एक पिलर पर 2250 टन भार पड़ने की बात सामने आई है। तकनीकी टीम अब निर्माण सामग्री की जांच करेगी।
कानपुर के मकराबर्टगंज में बीएड परीक्षा देने आए अभ्यर्थी और उनके परिजन जर्जर स्लैब टूटने से नाले में गिर गए। हादसे में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद नगर निगम ने मौके पर बैरिकेडिंग कराई।