
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर मंगलवार की रात हमले की कोशिश की गई। घर के बाहर पहुंचकर कुछ लोगों ने गाली-गलौच की और हथियार लहराते हुुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

18 मई, सोमवार: अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में सुलतानपुर से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने इंजन से धुआं उठता देख तुरंत बस रोककर सभी 42 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि कई यात्रियों का सामान आग में जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का 20 मई को Amethi दौरा प्रस्तावित है। वो कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने की भी संभावना है।

अमेठी के आयुष पांडेय ने UPPCS 2024 में 10वीं रैंक हासिल कर SDM बनने का सपना पूरा किया। पिता की मौत, आर्थिक मुश्किलों और संघर्षों के बीच मां के त्याग और अपनी मेहनत से उन्होंने सफलता हासिल की।
लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला द्वारा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विभाग ने पहला बड़ा ऐक्शन लिया है। गणना कार्यालय में तैनात एक दारोगा और हेड कांस्टेबल समेत 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। खेत की ओर गई 25 वर्षीय युवती से दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपियों ने मारापीटा भी।
अमेठी में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज धूल भरी आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। लोगों को राहत मिली, लेकिन गेहूं की अधूरी मड़ाई वाले किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है।
सोमवार की भोर संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।
अमेठी में गुरुवार की रात लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर शुकुल बाजार रेलवे अंडरपास के पास एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर संदिग्ध हालत में शटल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जगदीशपुर बस स्टेशन पर हाईटेक सुविधाएं होंगी। यूपी सरकार ने इसके कायाकल्प के लिए 25 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि मंजूर किया है।