
फरीदाबाद प्रशासन ने एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनआईटी-3 इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मस्जिद, मंदिर, दुकानों और मकानों सहित करीब 20 अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

Aaj Ka Mausam 30th May: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आज मौसम काफी खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है।

घटना की सूचना मिलते ही बिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति को संभाला। गांव में फैले तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 को बोर्ड ने स्थगित कर दिया है। अब एचटेट परीक्षा 4 और 5 जुलाई को होगी।
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड का सफर अगले महीने से टोल टैक्स मुक्त हो सकता है। यहां टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंपनी के साथ हुआ करार 12 जून को खत्म हो रहा है। इससे हर दिन यहां से गुजरने वाले लाखों वाहनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नूंह जिले में गुरुवार देर शाम आए तूफान के चलते दो गांवों में हुए दो दर्दनाक हादसों में दो बच्चों की जान चली गई। कई बिजली के पोल और पेड़ गिर गए, जिससे अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
Who is Haryana BJP Chief: अर्चना गुप्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की करीबी मानी जाती हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। अर्चना गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट हैं और पानीपत में इनका हॉस्पिटल भी है।
जींद-सोनीपत मार्ग पर देश की पहली हरित हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। इस तकनीक के साथ भारत उन चुनिंदा विकसित देशों की कतार में शामिल हो गया है जो रेल परिवहन में हाइड्रोजन के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात दुकान चलाने वाले 30 वर्षीय बलराज की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के पूर्व आईएएस अफसर अशोक खेमका ने दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद पर केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया है। खेमका ने कहा कि वहां जमे-जमाए अमीर लोग जरूर इसका विरोध करेंगे, लेकिन दिल्ली जिमखाना क्लब की लीज खत्म करने का फैसला सरकार का साहसिक कदम है।