BoardUP Board 12th Result (यूपी बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट 2026)

रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

  • रोल नंबर*
  • नाम*
  • ईमेल
  • +91फोन नंबर*

मैं इस वेबसाइट की नियम व शर्तों को स्वीकार करता/करती हूं और मार्केटिंग जानकारी प्राप्त करने के लिए सहमति देता/देती हूं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

UP Board 12th Result 2026, upresults.nic.in 2026 : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस साल कल 23 अप्रैल शाम को 4 बजे जारी कर रहा है। परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट ( UPMSP 12th Result 2026 ) चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया था। इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं फरवरी मार्च माह में आयोजित की गईं थी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं)परीक्षाओं के बाद लाखों परीक्षार्थियों को परिणाम ( UP Board 12th Result 2026 ) का इंतजार है। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित हईं थी। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके अलर्ट भी आए तो उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। र यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें कि हर साल लाखों उम्मीदवार यूपी बोर्ड की परीक्षा देते हैं। 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा को ही लें तो यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

UP Board 12th Result 2026, upresults.nic.in 2026: Uttar Pradesh Board is releasing UP Board 12th result tomorrow 23 April 2026 4 PM.The UP Board Inter result can be checked on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, and also on the Live Hindustan website. The UP Board 12th examinations were conducted from February 18 to March 12, 2026. After the results are announced, students will be able to download their mark sheets by entering their roll numbers. If you want to receive an SMS alert as soon as the results are declared, you can register by clicking on the link provided above. You will receive an SMS when the results are out. The alert will contain a link that you can click to go directly to the results page and check your results. Along with the release of the UP Board 12th examination 2026 results, the mark sheet-cum-certificate will be issued on DigiLocker. It will be verified and digitally signed. A QR code will be used. The offline mark sheet-cum-certificate will be made available later through the schools, as before. Taking the 2025 High School and Intermediate examinations as an example, the UP Board conducted examinations for more than 51 lakh students. Regarding the UP Board Inter (12th) class results of 2025, out of 27,05,009 registered students, 25,98,560 appeared for the examination. Of these, 21,08,774 (10,62,616 boys and 10,46,158 girls) were successful. Among the 81.15 percent of students who passed the intermediate exams, 86.37 percent were girls and 76.60 percent were boys. Mahak Jaiswal from Prayagraj topped the entire state, securing 486 out of 500 marks, which is 97.20 percent.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

और पढ़ें
  • कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026
  • सबसे पहले आप यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
  • यहां 12वीं या इंटर एग्जाम रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर यहां डालें
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • कहां चेक करें यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026
  • जैसे ही यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होगा, स्टूडेंट अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर भी जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
  • बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
  • परीक्षा का नाम: कक्षा 12वीं का बोर्ड एग्जाम 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.nic.in
  • रिजल्ट की वेबसाइट: upresults.nic.in

Live UpdatesLIVE UPDATES
UP Board Result 2026 OUT, LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link , डाउनलोड मार्कशीट, टॉपरों की लिस्ट

और पढ़ें
24 Apr 2026, 12:59:47 PM IST

UP Board Result 2026 LIVE: बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के भमोरा खेड़ा के सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी गुप्ता ने यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में प्रदेश की टॉप 10 सूची में 97.20 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान हासिल किया है। बरेली के टॉपरों की लिस्ट में उनका नाम पहले स्थान पर है। उनके पिता मोहन लाल गुप्ता सरदार नगर में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। मां ममता देवी गृहिणी हैं। नंदिनी डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। नंदिनी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों को देती हैं।बेटी नंदिनी की सफलता से गदगद पिता मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है। हमारे पांच बच्चे हैं और हम चाहते थे कि वे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें। करीब 8 महीने पहले मैंने जानबूझकर घर का टीवी खराब कर दिया था ताकि बच्चे मोबाइल और मनोरंजन के चक्कर में न पड़ें। आज मेरी बेटी ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर मेरी उस तपस्या का फल दे दिया है। मैं नंदिनी से कहता था कि उसे घर या बाहर के कोई अन्य काम करने की जरूरत नहीं है। वह सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दे। रोज स्कूल भेजते थे। आगे की पढ़ाई के लिए जितना पैसा चाहिए होगा, लगाएंगे।18 घंटे की कड़ी पढ़ाईनंदिनी ने अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात एक कर दिया और लगभग 18 घंटे तक पढ़ाई की। नंदिनी की मां ने बताया कि वह सुबह 4 बजे ही उठ जाती थी और स्कूल के बाद घर पर भी लगातार पढ़ाई करती थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। वह कहती हैं कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए घर में एक सकारात्मक माहौल प्रदान किया।बाहरी कोचिंग के बजाय स्कूल पर भरोसानंदिनी ने बाहर की कोई ट्यूशन या प्राइवेट कोचिंग नहीं ली। सिर्फ स्कूल में एक्स्ट्रा क्लासेज का सहारा लिया। एक्स्ट्रा क्लासेज पर ही पूरा भरोसा जताया। नंदिनी का स्कूल उनके घर से 6 से 7 किलोमीटर दूर था। वह रोजाना यह सफर साइकिल से तय करती थीं। इस दौरान उन्हें भारी बारिश और कड़ाके की ठंड जैसी मौसम की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह रोज़ाना स्कूल जाती थीं।नंदिनी के स्कूल के प्रबंधक हरिओम गुप्ता ने बताया कि हमारे स्कूल के बच्चों ने दूसरी, छठी, आठवीं और दसवीं रैंक हासिल की है। हम बच्चों को फ्री एक्स्ट्रा क्लास और कोचिंग देते हैं।

24 Apr 2026, 08:14:36 AM IST

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 कई नवीन प्रयोगों के लिए भी याद रखी जाएगी। इसमें केंद्रों पर जैमर, ऑनलाइन अंक चढ़ाने के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के आकार में परिवर्तन तक शामिल है।कॉपी का आकार बदला : इस बार पहली बार प्रोट्रेट साइज की उत्तरपुस्तिकाओं का इस्तेमाल किया गया। इसस पहले दशकों से लैंडस्केप आकार की कॉपियों पर परीक्षा होती आ रही थी। कॉपी के सभी पन्नों पर यूपी बोर्ड का लोगो व सूक्ष्म आकार में यूपीएमएसपी अंकन के जरिए मार्जिन लाइन छपवाई गई थी।ऑनलाइन अंक अपलोड किए : त्रुटिहीन और समय से परीक्षा परिणाम देने के लिए यूपी बोर्ड ने इस साल पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर में पारम्परिक व्यवस्था के साथ-साथ बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था भी लागू की थी। इन पांचों जिलों के मूल्यांकन केन्द्रों पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की आउटसोर्सिंग से नियुक्ति भी की गई थी।त्रिस्तरीय जांच की सख्ती : इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में त्रिस्तरीय जांच को लेकर भी सख्ती की गई थी। यूपी बोर्ड ने इस साल पहली बार राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ शिक्षकों की अंकेक्षण में ड्यूटी लगाई थी ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न रह जाए।

24 Apr 2026, 08:11:39 AM IST

UP Board Result 2026 LIVE : यूपी बोर्ड की परीक्षा में पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में मेरठ ने हाईस्कूल जबकि बरेली ने इंटर के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया है। इस साल हाईस्कूल में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से सर्वाधिक 91.66 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली से सबसे अधिक 82.67 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। पिछले साल गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया था।2024 की बोर्ड परीक्षा में भी हाईस्कूल में मेरठ के सर्वाधिक 91.56 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली के सबसे अधिक 84.60 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे। 2023, 2022 और 2020 की परीक्षा में भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में क्रमश: मेरठ और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के ही सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी।हाईस्कूल का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)मेरठ 91.66गोरखपुर 90.85वाराणसी 90.38प्रयागराज 89.82बरेली 89.33इंटर का क्षेत्रीय कार्यालयवार परिणाम (प्रतिशत में)बरेली 82.67गोरखपुर 80.74प्रयागराज 80.72मेरठ 80.42वाराणसी 78.80

24 Apr 2026, 07:50:13 AM IST

UP Board Result 2026 LIVE: हाईस्कूल के परिणाम में छात्र-छात्राओं को अच्छे नम्बर मिलने की चेहरे पर खुशी छलक रही है, यूपी एवं जिले के टॉप 10 मेधावियों को हिन्दी, चित्रकला और सामाजिक विज्ञान के उम्मीद से कम अंक मिले हैं।मेधावियों ने बताया कि ये विषय टॉपर बनाने में रोड़ा बने। वहीं गणित, अंग्रेजी और कम्प्यूटर में खूब अंक मिले हैं। यही वजह है कि यूपी टॉप 10 में दो विद्यार्थियों ने और जिले में टॉप 10 में 18 मेधावियों ने जगह पायी है। हिन्दी, चित्रकला और सामाजिक विज्ञान 85 से 90 के बीच में अंक मिले हैं। ओवरऑल रिजल्ट अच्छा आने से छात्रों के साथ स्कूल प्रबंधन और अभिभावक बेहद खुश हैं।बाल निकुंज इंटर कॉलेज प्रबंधक एचएन जायसवाल बताते हैं कि गणित, कम्प्यूटर, साइंस और अंग्रेजी में बच्चों को 95 से 100 अंक मिले हैं। हिन्दी चित्रकला और सामाजिक विज्ञान में औसत अंक मिले हैं। इन विषयों में अधिकांश छात्रों ने 82 से 90 के बीच अंक हासिल किए हैं। इन्हीं वजहों से कई छात्र राज्य की मेरिट में आने से चूक गए हैं। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत बीते साल के मुकाबले अधिक है।बहुविकल्पीय सवालों ने राह की आसानबीएन लाल वोकेशनल इंटर कॉलेज के शिक्षक सोहन लाल वर्मा का कहना है कि बहुविकल्पीय प्रश्नों ने परीक्षार्थियों के पास होने की राह आसान की है। बेशक जिले छात्र स्टेट टॉपर में जगह नहीं बना पाए लेकिन ओवर रिजल्ट अच्छा रहा है। औसत छात्र में विषयवार अच्छे नम्बर हासिल किए हैं। हर विषय में 20-20 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे।

समाचार
अधिक देखें