
मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद को घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। गोविंद शर्मा ने मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार को एके-47 से भून दिया था और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था। वह गैंगवार में मारा गया

30 नवंबर से विक्रमशिला पुल सभी तरह के वाहनों के लिए चालू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जब तक सेतु पर स्थायी रूप से स्लैब का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक नदी मार्ग से गुजरने वाले आमलोगों, परिवार और निजी वाहनों से शुल्क नहीं लिए जाएंगे।

जांच एजेंसी के निशाने पर जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, भवन निर्माण विभाग के अलावा नगर विकास विभाग की एजेंसी बुडको और स्वास्थ्य विभाग की एजेंसी बीएमएसआईसीएल के तत्कालीन अधिकारी और कर्मी हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में तापमान में तेजी से वृद्धि का पूर्वानुमान है। राज्य में कुछ जगहों पर लू चलेगी तो कई जगहों पर लू जैसे हालात बनने के आसार हैं।
सोन नदी में छह दोस्त नहाने गए थे। एक डूबने लगा तो सभी उसके साथ लग गए। हालात नहीं संभला तो तीन बाहर निकल गए। बाकी तीन की डूबकर मौत हो गई।
टेंडर फिक्सिंग सेटर रिशुश्री से सांठगांठ में निलंबित आईएएस अफसर योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
समाज, परिवार और लोकलाज के कारण कानूनी तलाक से बचते हुए कई दंपती ‘मौन तलाक’ (साइलेंट डिवोर्स) का रास्ता अपना रहे हैं।
कैमूर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। उनमें से दो की मौत हो गई। सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की सीधी हो गई।
बेटी की बरामदगी नहीं होने पर पिता पुलिस के व्यवहार से इतना दुखी हो गया कि थाना के आगे आत्महत्या पर उतारू हो गया।
बुजुर्ग महिला सुबेदा खातून (60) पत्नी नुरूल हुदा उर्फ हौदा का निधन बीते शुक्रवार को हो गया था। उनके जनाजे को दफनाने के लिए ग्रामीणों को शव को कंधे पर उठाकर नदी पार करनी पड़ी।