पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Protein rich fruits: प्रोटीन की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे, प्रोटीन युक्त ये 6 खास फल

बॉडी में प्रोटीन की मात्रा को बनाए रखने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें (Protein rich fruits)। खासकर यदि आप वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए प्रोटीन की मात्रा पर ध्यान देना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
Published On: 6 Jun 2024, 10:00 am IST
सभी चित्र देखे
जानें कुछ खास प्रोटीन रिच फ्रूट्स के नाम। चित्र : शटरस्टॉक

प्रोटीन शरीर के लिए उन आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है, जो शरीर को सही से कार्य करने के लिए उत्तेजित करते हैं। इन पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर के कई फंक्शंस पर नकारात्मक असर पड़ता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही वेट मैनेजमेंट, हेल्दी स्किन और आपके बालों की सेहत सभी के लिए बहुत जरूरी होती है। वहीं प्रोटीन को हड्डियों की समस्या में भी कारगर माना जाता है। परंतु कई बार शरीर में इसकी कमी हो सकती है, जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बॉडी में प्रोटीन की मात्रा को बनाए रखने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें (Protein rich fruits)। खासकर यदि आप वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए प्रोटीन की मात्रा पर ध्यान देना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

प्रोटीन की विशेषता को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे कुछ खास फल, जिनमें प्रोटीन (Protein rich fruits) की प्रयाप्त मात्रा पाई जाती है। न्यूट्रीफाई बाई पूनम डायट एंड वैलनेस क्लीनिक की डायरेक्टर, डाइटिशियन और न्यूट्रीशनिस्ट पूनम दुनेजा ने प्रोटीन युक्त फलों के नाम और उनकी विशेषता बताई हैं। तो चलिए जानते हैं, इन फलों के नाम।

यहां जानें कुछ खास प्रोटीन रिच फ्रूट्स के नाम (Protein rich fruits)

1. अमरूद (guava)

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार प्रोटीन युक्त फलों की बात करें तो अमरुद इन में सबसे पहले स्थान पर आता है। एक कप अमरूद में आपको लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत होने के साथ ही इस फल में विटामिन सी और फाइबर की प्रयाप्त मात्रा पाई जाती है। आप इसके बीज और छिलके भी खा सकती हैं।

प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है. चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. एवोकाडो (avocado)

एक कप कटे हुए एवोकाडो में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है। मैश किए हुए में 4.6 ग्राम प्रोटीन होता है। यदि देखा जाए तो फलों के अनुसार इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन के अलावा यह फैट, फाइबर, पोटेशियम जैसे खास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके पोषक तत्वों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए आप बेफिक्र होकर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। यह आपके शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करती है, जो इसे किसी भी भोजन में शामिल करने के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है।

3. कीवी फल (kiwi fruit)

कीवी आपको प्रति कप लगभग 2 ग्राम प्रोटीन प्रदान करती हैं। आप चाहें तो कीवी को इसके छिलके के साथ खा सकती हैं। बस खाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें, कि ये अच्छी तरह से साफ हो। फिर स्लाइस करें और इसे एंजॉय करें। इसका रूखा छिलका आपको नुकसान नहीं पहुंचाता। खट्टे मीठे फल में प्रोटीन के अलावा विटामिन सी की गुणवत्ता पाई जाती है, प्रोटीन और विटामिन सी दोनों ही वेट लॉस में बेहद कारगर साबित होंगे।

कीवी का सेवन हर रोज करने से कैल्शियम की कमी होती है पूरी। चित्र- शटर स्टॉक

4. ब्लैकबेरी और रास्पबेरी (blackberry and raspberry)

सभी बेरी प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत नहीं हैं। लेकिन ब्लैकबेरी में प्रति कप में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन होता है। रास्पबेरी में भी प्रोटीन अपेक्षाकृत अधिक होता है। वे प्रति कप लगभग 1.5 ग्राम प्रोटीन देते हैं। आप इन्हें अकेले खा सकती हैं, या प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए दही में मिलाकर लें। यह शरीर में प्रोटीन के दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही साथ इसमें अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है, जो सेहत के लिए अन्य रूपों में बेहद कारगर साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Cooling Herb : आपकी रसोई में मौजूद हैं नेचुरल एयर कंडीशनर्स, ट्राई कीजिए ये 5 कूलिंग हर्ब्स

5. संतरा (orange)

रिसर्चगेट के अनुसार संतरा विटामिन सी का एक और बेहतरीन स्रोत हैं। एक मध्यम आकार के संतरे में लगभग 1.2 ग्राम प्रोटीन होता है। हालांकि, पोषक तत्वों के लिए इसके जूस पर निर्भर न रहें। एक कप में केवल आधा ग्राम ही होता है। ऐसे में इस खट्टे फल के सभी प्रोटीन लाभों का फायदा उठाने के लिए, आपको इसके मीठे गूदे को अपने दातों में दबाना होगा। यानी की आपको पूरा फल खाने की आवश्यकता होती है।

संतरा विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है।चित्र-शटरस्टॉक।

6. केला (banana)

केले के कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ होते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार, एक मध्यम आकार के केले में 1.3 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं केले में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। आप इसे अपने अनुसार खा सकती हैं, परंतु यदि आप वर्कआउट करती हैं फिर इसे वर्कआउट के पहले खाने से शरीर में अत्यधिक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे कि आप अधिक प्रभावी रूप से वर्कआउट कर पाती हैं।

यह भी पढ़ें: सेहतमंद रहना है, तो इन 4 हेल्दी होममेड डिप से रिप्लेस करें मायोनिज और कैचप

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख