पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

DIY lip gloss : होंठों को पंखुड़ियों जैसा सॉफ्ट बनाना है, तो घरेलू सामग्रियों से बनाएं ये 4 DIY लिप ग्लॉस

बाज़ार में अलग-अलग इंग्रीडिएंट और फ्लेवर वाले ढेरों लिप ग्लाॅस मौजूद हैं। मगर इनमें मौजूद केमिकल्स समय के साथ आपके होंठों और ज्यादा ड्राई और डार्क करते जाते हैं। बाज़ार वाले लिप ग्लॉस छोड़कर चलिए इन्हें घर पर ही तैयार करते हैं।
Published On: 22 Oct 2024, 05:00 pm IST
होठों को शाइनी लुक देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लिप ग्लॉस को किचन में मौजूद इंग्रीडिएंटस की मदद से घर पर तैयार किया जा सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

अपने होंठों को नर्म-मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए आप कितने उपाय करते हैं! लिप्स्टिक लगाने से लेकर उन्हें स्क्रब करने तक। पर जब भी कहीं बाहर जाना हो या परफेक्ट पिक्चर चाहिए हो, तो उन्हें ग्लॉस बनाने का इंस्टेंट उपाय होता है उन पर लिप ग्लॉस लगाना। बाज़ार में अलग-अलग इंग्रीडिएंट और फ्लेवर वाले ढेरों लिप ग्लाॅस मौजूद हैं। मगर इनमें मौजूद केमिकल्स समय के साथ आपके होंठों और ज्यादा ड्राई और डार्क करते जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो बाज़ार वाले लिप ग्लॉस छोड़कर चलिए इन्हें घर पर ही तैयार (DIY lip gloss) करते हैं। वो भी नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के साथ।

प्रदूषण, चाय, कॉफी और स्मोकिंग आपके होंठों को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। होठों की नाजुक त्वचा इनके कारण ड्राई होती चली जाती है। जिसके चलते लिप क्रेक बढ़ जाते हैं। इस समस्या से ग्रस्त लोग अक्सर बाज़ार में मौजूद ऑयल बेस्ड लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करते हैं। मगर केमिकल्स का प्रयोग स्किन की त्वचा के रूखेपन को बढ़ा देता है। लिप्स को मुलायम और हाइड्रेट रखने के लिए घर पर तैयार किया जाने वाला लिप ग्लॉस त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है। जानते हैं वो लिप ग्लॉस के फायदे और इसे घर पर तैयार करने की विधि भी।

DIY लिप ग्लॉस के नियमित इस्तेमाल से होठों पर शाइन बनी रहती है। साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज़ रखने मे भी मदद मिलती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

DIY लिप ग्लॉस क्यों है फायदेमंद

होठों को शाइनी लुक देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लिप ग्लॉस को किचन में मौजूद इंग्रीडिएंटस की मदद से घर पर तैयार किया जा सकता है। इससे त्वचा को विटामिन और मिनरल की प्राप्ति होती है। साथ ही त्वचा में बढ़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम किया जा सकता है। इससे त्वचा के टैक्सचर में भी सुधार आने लगता है।

इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा कुमारी का कहना है कि लिप ग्लॉस के नियमित इस्तेमाल से होठों पर शाइन बनी रहती है। साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज़ रखने मे भी मदद मिलती है। अगर आप नेचुरल तरीके से होठों की त्वचा की नमी को बनाए रखना चाहते हैं, तो जोजोबा, नारियल तेल, गुलाब जल और चुकंदर समेत कई चीजों की मदद से लिप ग्लॉस को तैयार किया जा सकता है। रोज़ाना लगाने से डेड स्किन सेलस की समस्या कम करके नरिशमेंट को बढ़ाया जा सकता है।

जानें घर पर लिप ग्लॉस तैयार करने की आसान विधि (DIY lip gloss)

1. कैस्टर ऑयल और ग्लिसरीन

कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड की उच्च मात्रा पाई जाती हैं, जिससे त्वचा की नमी बनी रहती है और रफनेस से राहत मिलती है। इसके अलावा होठों को ग्लॉसी लुक देने के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग करें। इससे लिप ग्लॉस देर तक होठों पर टिका रहता है और इसमें मौजूद वॉटर सॉल्यूबल गुण स्किन को मुलायम बनाते हैं।

इसे बनाने के लिए कैस्टर ऑयल में ग्लिसरीन और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब इसे कलर को एड करने के लिए रोज़ पेटल पाउडर को एड कर दें। इन सभी चीजों को मिलाकर फ्रिज में रखें और आवश्यकतानुसार इसे लगाएं।

कैस्टर ऑयल में रिकिनोइलिक एसिड, अमिनो एसिड, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन ई और फाइटोस्टेरॉल पाए जाते हैं। चित्र : अडोबीस्टॉक

2. नारियल का तेल और जोजोबा ऑयल

सेचुरेटिड फैट्स से भरपूर नारियल का तेल त्वचा और बालों दोनों के लिए ही लाभकारी है। इसके मॉइश्चराइज़िग गुणों की बदौलत स्किन को रूखेपन से बचाया जा सकता है। धूल और मिट्टी के कारण बढ़ने वाली माइक्रोऑरगेनिज्म की संख्या से त्वचा को बचाने में मदद मिलती है। वहीं जोजोबा ऑयल से त्वचा को विटामिन ई मिलता है। इसमें मौजूद नॉनकॉमेडोजेनिक प्रॉपर्टीज़ फंगल इंफे्क्शन से भी बचाते हैं।

घर पर लिप ग्लॉस तैयार करने के लिए नारियल के तेल में जोजोबा ऑयल को मिलाएं और कुछ बूंद बादाम का तेल एड कर दें। अब इसमें बीज़ वैक्स को एड कर दें। कलरिंग के लिए इसमें बीटरूट पाउडर को एड कर दें। इस मिश्रण को घोलकर बॉटल में डालें और होठों पर अप्लाई करें।

3. कोकोआ बटर और लेवेंडर ऑयल

फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से स्किन को बचाने के लिए कोकोआ बटर फायदेमंद हैं। इसमें पाए जाने वाले हाइड्रेटिंग गुण स्किन को सूखेपन, जलन और खुजली से बचाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा त्वचा को संक्रमण के प्रभाव से भी मुक्त रखती है। वहीं लेवेण्डर ऑयल क्लीजिंग में मदद करता है और इससे टिशू रिपेयर में मदद मिलती है।

अगर आप घर पर लिप ग्लॉस तैयार कर रही हैं, तो कोकोआ बटर एक बेहतरीन विकल्प है। इसे लेवेंडर ऑयल के साथ मिलाएं और साथ में कुछ बूंद ऑलिव ऑयल की एड कर लें। इसको तैयार करने के बाद इसमें ऑरेज़ पील पाउडर डालकर मिक्स कर लें और बॉटल में फिल कर दें।

लेवेण्डर ऑयल क्लीजिंग में मदद करता है और इससे टिशू रिपेयर में मदद मिलती है। चित्र : अडोबीस्टॉक

4. पिपरमिंट ऑयल और एलोवेरा जेल

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार पिपरमिंट तेल का इस्तेमाल करने से होठों की त्वचा की नरिशमेंट के अलावा जलन की समस्या कम होने लगती है। वहीं एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक पहुंचाकर त्वचा को रूखेपन से बचाता है।

घर पर लिप ग्लॉस को तैयार करने के लिए पिपरमिंट ऑयल में कुछ बूंद लेमनग्रास ऑयल की मिला लें। अब इसमें एलोवेरा जेल को डालकर मिक्स कर लें। इसे रोज़ाना लगाने से लिप्स का टैक्सचर और ग्लो मेंटेन रहता है। ओवरनाइट लगाकर सोना भी फायदेमंद साबित होता है।

DIY लिप ग्लॉस इस्तेमाल करने के फायदे

  • इससे होठों की त्वचा हाइड्रेट रहती है और सर्द हवाओं में होठों की नमी बरकरार रहती है।
  • घर पर तैयार लिप ग्लॉस से होठों को नेचुरल तरीके से ग्लॉसी लुक देने में मदद मिलती है।
  • होठों के नुचरल कलर को मेंटेन रखा जा सकता है और डेड स्किन सेल्स की समस्या कम होने लगती है।
  • रूखेपन को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से भी बचाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख