Automattic for Agencies के साथ अपना WordPress बिज़नेस बढ़ाएं

Automattic for Agencies के साथ मुफ्त में शुरू करें और एजेंसी प्राइसिंग, रेफ़रल से कमाई, प्रीमियर सपोर्ट और उन्नत टूलिंग का लाभ उठाएं. WordPress.com, Pressable, WooCommerce, Jetpack और अन्य टूल्स की ताकत से अपने व्यवसाय को अगले स्तर तक ले जाएं.

अधिक कमाई, कम चिंता

आज ही शुरू करें और जल्दी एक्सेस मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएँ, जो आपके बिज़नेस को तेजी से बढ़ाने में मदद करेंगे.

नए ग्राहक खोजें

जो एजेंसियां योग्य हैं, उन्हें सभी Automattic ब्रांड्स में विशेष पार्टनर डायरेक्टरी रेफ़रल प्रोग्राम का ऐक्सेस मिलता है.

अधिक विकास करें, कम पेमेंट करें

WordPress.com और Pressable एजेंसी होस्टिंग, साथ ही Jetpack और Woo प्रोडक्ट्स पर बल्क प्राइसिंग के साथ 70% तक बचत करें.

ज़्यादा साइटें, कम एडमिन

सभी साइटों के लिए एक ही मासिक बिल के साथ कागजी काम में कम समय लगाएं.

आपकी ज़रूरत की हर चीज़ एक ही जगह पर उपलब्ध.

अपने ग्राहकों के लिए कई WordPress साइटों को एक सिंगल डैशबोर्ड से मैनेज करें, जहां भी वे होस्ट किए जाते हैं.

जल्द आ रहा है

हम WordPress एजेंसी के लिए अधिक कमाई और विकास के तरीके पेश करते हैं, ताकि आप सबसे आगे रहें.

भरोसा जीतें

अलग-अलग नए प्रमाणपत्र और लर्निंग सेंटर की सहायता से अपनी विश्वसनीयता बढ़ाएं.

एक से ज़्यादा उपयोगकर्ता

अपनी साइटों पर एजेंसी-फ़्रेंडली, ग्रैन्युलर एक्सेस परमिशन के साथ अपनी साइटों का कंट्रोल अपने पास रखें.

और भी बहुत कुछ आना बाकी है

जैसे ही अतिरिक्त लाभ और टियरिंग विकल्प उपलब्ध हों, सबसे पहले उनका फायदा उठाएंं.

वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Automattic क्या है?

Automattic वही कंपनी है जो WordPress.com, WooCommerce, WordPress VIP, Pressable, Jetpack, Tumblr और अन्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार है. यह ओपन-सोर्स WordPress प्रोजेक्ट में अपने योगदान के लिए जाना जाता है और प्रकाशन, ई-कॉमर्स, और सुरक्षा से संबंधित कई प्रॉडक्ट और सेवाएं प्रदान करता है.

एजेंसियों के लिए Automattic क्या है?

एजेंसियों के लिए Automattic बेहतरीन साझेदारी है जो एजेंसियों को WordPress.com, Pressable, WooCommerce, Jetpack और अन्य का उपयोग करते हुए एजेंसी WordPress hosting होस्टिंग, कीमतों पर विशेष छूट, रेफ़रल से कमाई, प्रीमियर सपोर्ट और एडवांस टूल का एक्सेस देती है. शामिल होना बिल्कुल मुफ़्त है, और आपकी रुचि होने पर रजिस्टर करने पर आपको जल्दी एक्सेस मिलेगा और प्रोग्राम को आकार देने का मौका भी मिलेगा.

एक एजेंसी को Automattic के साथ साझेदारी करने से क्या फ़ायदे हो सकते हैं?

जल्दी एक्सेस के साथ, आपकी एजेंसी सबसे पहले विशेष सपोर्ट, Automattic प्रॉडक्ट पर आर्थिक लाभ, प्रशिक्षण और संसाधनों को एक्सेस कर पाएगी, जो आपको अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने और क्लाइंट्स को बेहतर सर्विस देने में मदद करेगी.

मुझे पेमेंट कैसे मिलेगी?

बहुत ज़्यादा खरीद पर 70% तक की छूट ऑटोमेटिकली लागू होती है, और रेवेन्यू शेयर की पेमेंट बाद की जाएगी.

मैं कैसे शामिल हो सकता/सकती हूं?

हम इस प्रोग्राम के अर्ली डेवलपमेंट स्टेज में हैं और एजेंसियों को इसे आकार देने में सबसे पहले शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. जैसे ही आप अर्ली एडॉप्टर्स बनेंगे, आपको नए टूल्स और रिसोर्सेज का सबसे पहले लाभ मिलेगा, जो ग्राहक के साथ आपके काम को उन्नत करेंगे, साथ ही आपकी राय और सुझावों से प्रोग्राम का भविष्य तय होगा.

रजिस्टर करने के लिए हमारे साइन-अप पेज पर जाएं.

क्या इस प्रोग्राम में शामिल होने पर कोई लागत लगेगी?

इस प्रोग्राम में शामिल होने का पर कोई लागत नहीं लगती है. इस प्रोग्राम में आपकी प्रगति Automattic के इकोसिस्टम में जेनरेट होने वाली कुल राजस्व से निर्धारित होती है. जैसे-जैसे आप हमारे प्रोडक्ट्स को क्लाइंट साइट्स में इंटीग्रेट करते हैं या सुझाते हैं, आपकी एजेंसी और अधिक लाभ और समर्थन प्राप्त करेगी, जिससे साझेदारी का फायदा और बढ़ेगा.

प्रोग्राम में Automattic, एजेंसियों को कौन-कौन से रिसोर्स और उपकरण देता है?

हांलाकि, प्रोग्राम अभी अर्ली डेवलपमेंट स्टेज में है, हमारा उद्देश्य एक ऐसा प्रोग्राम बनाना है जहां आपकी एजेंसी को डेडिकेटेड सपोर्ट, दस्तावेज़ीकरण, एजेंसी डैशबोर्ड एक्सेस, मार्केटिंग कंटेंट, बीटा फीचर्स का एक्सेस और अन्य संसाधनों और टूल्स का लाभ मिल सके.

एजेंसियां किस तरह के प्रशिक्षण और समर्थन की उम्मीद कर सकती हैं?

हालांकि, प्रोग्राम अभी अर्ली डेवलपमेंट स्टेज में है, हमारा उद्देश्य एक ऐसा प्रोग्राम बनाना है जहां आपकी एजेंसी को Automattic के सभी प्रॉडक्ट्स का सही इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण, प्रोग्राम और तकनीकी समर्थन, और बेहतरीन डेवलपमेंट व साइट मैनेजमेंट दिशानिर्देश मिले.

क्या प्रोग्राम के सदस्यों के लिए विशेष सुविधाएं या सेवाएं उपलब्ध हैं?

एजेंसी के भागीदारों को एजेंसियों के डैशबोर्ड के लिए Automattic का एक्सेस मिलेगा. यह प्लेटफ़ॉर्म एजेंसियों को किसी भी होस्टिंग लोकेशन से अपनी वेबसाइट्स को आसानी से मैनेज करने की सुविधा देता है. इसके अतिरिक्त, सदस्य Automattic के कई प्रॉडक्ट्स पर वित्तीय इंसेंटिव पा सकते हैं और विशेष शिक्षण रिसोर्स और तकनीकी सहायता का फायदा उठा सकते हैं.

एजेंसियों के लिए Automattic अलग-अलग आकार और विशेषज्ञता वाली एजेंसियों को कैसे संभालता है?

एजेंसियों के लिए Automattic, एजेंसियों के आकार और विशेषताओं में विविधता को समझता है और इसे संभालने के लिए एक टियर वाला प्रोग्राम पेश करने की योजना बना रहा है, जो अलग-अलग स्तरों की एजेंसी के विकास और आवश्यकताओं को पूरा करता है, जिसमें शामिल हैं:

  • योग्यता से जुड़ी आवश्यकताएं: प्रोग्राम में शामिल होना मुफ़्त है, जब तक कि एजेंसी कई साइटों को मैनेज करती हों और अलग-अलग प्रकार की एजेंसी सेवाएं प्रदान करती हो. इससे सभी आकार और विशेषज्ञताओं वाली एजेंसियों को Automattic नेटवर्क का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है, और इसमें शामिल होने के लिए बाधाएं कम हैं.
  • छोटी एजेंसियों के लिए पहुँच: छोटी एजेंसियों को, बुनियादी प्रवेश मानदंडों को पूरा करने के बाद, एजेंसी डैशबोर्ड और शैक्षिक कंटेंट जैसे रिसोर्स का एक्सेस मिल जाता है. ये उपकरण उन्हें अपने कौशल को और विकसित करने और साइटों को अधिक कुशलता से मैनेज करने में मदद करने के लिए तैयार हैं. इस तरह की सहायता यह सुनिश्चित करती है कि छोटी एजेंसियों को मुकसान न हो और अपने क्लाइंट बेस के साथ अपनी क्षमताओं बढ़ा सकें.
  • प्रोग्राम में उन्नति: जब एक एजेंसी अधिक साइटों को संभालती है और Automattic में ज्यादा राजस्व जेनरेट करती है, तो यह उनके विकास और बड़े बिज़नेस को दिखाता है, जिससे वे प्रोग्राम में आगे बढ़ सकती हैं. इस उन्नति के साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलता है, जिसमें एक समर्पित भागीदार प्रबंधक, बिक्री सहायता, उन्नत प्रशिक्षण और अधिक रिसोर्स को एक्सेस करने की क्षमता शामिल है.
प्रोग्राम की एजेंसियां क्या दूसरे एजेंसी भागीदारों के साथ नेटवर्किंग कर सकती हैं?

नेटवर्किंग के अवसर, जैसे इवेंट्स, वेबिनार या ऑनलाइन कम्युनिटीज़ प्रदान की जा सकती हैं, जो नेटवर्क में एजेंसियों के बीच इंटरैक्शन को बढ़ावा देते हैं.

मुझे अपनी वेबसाइट पर Automattic के प्रॉडक्ट्स और सेवाओं का विज्ञापन करना है. क्या मैं ऐसा कर सकता/सकती हूं?

बिलकुल! हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया नीचे दिए गए ब्रांड और लोगो से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करें.

क्या आप अपनी एजेंसी को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं?

दुनिया में सबसे पहले उन लोगों में शामिल हों जो एजेंसियों के लिए Automattic के साथ बढ़ें, कमाएं और भागीदार बनें.