Switch Access screenshot 0Switch Access screenshot 1Switch Access screenshot 2Switch Access screenshot 3Switch Access screenshot 4
Switch Access Icon

Switch Access

Google LLC
Trustable Ranking Iconविश्वसनीय
डाउनलोड1B+
रेटिंग5
आकार14.5MB
उम्रAge ratingPEGI-3
एंड्रॉइड संस्करण8.1.0+
Download logoडाउनलोडAptoide के साथ
विवरणरिव्यूसंस्करणजानकारी

Switch Access का विवरण

स्विच या सामने वाले कैमरे से अपना फ़ोन या टैबलेट कंट्रोल करें. आइटम चुनने, स्क्रोल करने, टेक्स्ट डालने, और अन्य कार्रवाइयों के लिए स्विच इस्तेमाल किए जा सकते हैं.


ऐक्सेस का तरीका बदलने की सुविधा के ज़रिए, टचस्क्रीन के बजाय एक या इससे ज़्यादा स्विच की मदद से Android डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर डिवाइस की टचस्क्रीन का इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है, तो ऐक्सेस का तरीका बदलने की सुविधा आपके लिए मददगार हो सकती है.


इस सुविधा का इस्तेमाल शुरू करने के लिए:

1. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.

2. सुलभता > ऐक्सेस का तरीका बदलें पर टैप करें.


कोई स्विच सेट अप करें


ऐक्सेस का तरीका बदलने की सुविधा, स्क्रीन पर दिख रहे आइटम को स्कैन करती है और उन्हें तब तक हाइलाइट करती है, जब तक कोई आइटम चुना नहीं जाता. इनमें से कोई स्विच चुनें:


फ़िज़िकल स्विच

• यूएसबी या ब्लूटूथ स्विच, जैसे कि बटन या कीबोर्ड

• डिवाइस पर मौजूद स्विच, जैसे कि आवाज़ कम या ज़्यादा करने के बटन


कैमरा स्विच

• अपना मुंह खोलें, मुस्कुराएं या अपनी भौंहें ऊपर उठाएं

• बाएं, दाएं या ऊपर देखें


अपना डिवाइस स्कैन करें


स्विच को सेट अप करने के बाद, स्क्रीन पर मौजूद आइटम को स्कैन किया जा सकता है और उनका इस्तेमाल किया जा सकता है.


• लीनियर स्कैन: एक बार में एक आइटम को हाइलाइट करें.

• रो-कॉलम स्कैन: एक बार में एक रो को स्कैन करें. रो चुनने के बाद, उस सूची में मौजूद सभी आइटम को हाइलाइट करें.

• पॉइंट स्कैनिंग: स्क्रीन पर कोई हॉरिज़ॉन्टल या वर्टिकल जगह चुनने के लिए, स्क्रीन पर चल रही लाइनों का इस्तेमाल करें. इसके बाद, "चुनें" को दबाएं.

• ग्रुप में बांटकर चुनना: अलग-अलग रंगों वाले ग्रुप के लिए स्विच असाइन करें. स्क्रीन पर मौजूद सभी आइटम को एक रंग असाइन किया जाएगा. जिस आइटम को चुनना है उसे असाइन किए गए रंग वाला स्विच दबाएं. अपनी पसंद का आइटम चुनने के लिए, ग्रुप का साइज़ तब तक छोटा करें, जब तक आप उस आइटम पर न पहुंच जाएं.


मेन्यू इस्तेमाल करें


कोई एलिमेंट चुनने पर, आपको एक मेन्यू दिखेगा जिसमें उपलब्ध कार्रवाइयों की जानकारी होगी. जैसे, चुनना, स्क्रोल करना, कॉपी करना, चिपकाना, और अन्य कार्रवाइयां करना.

स्क्रीन के सबसे ऊपर भी एक मेन्यू दिखेगा. इससे आपको डिवाइस पर एक से दूसरी जगह जाने में मदद मिलेगी. जैसे, सूचनाएं खोलना, होम स्क्रीन पर जाना, आवाज़ कम या ज़्यादा करना, और अन्य कार्रवाइयां करना.


कैमरा स्विच का इस्तेमाल करके नेविगेट करें


कैमरा स्विच की मदद से, चेहरे के जेस्चर का इस्तेमाल करके फ़ोन पर नेविगेट किया जा सकता है. अपने फ़ोन का सामने वाला कैमरा इस्तेमाल करके, फ़ोन पर ऐप्लिकेशन चुनें या ब्राउज़ करें.

अपनी ज़रूरतों के मुताबिक, हर जेस्चर के लिए संवेदनशीलता और समयसीमा में बदलाव किया जा सकता है.


शॉर्टकट रिकॉर्ड करें


उन टच जेस्चर को रिकॉर्ड किया जा सकता है जो किसी स्विच को असाइन किए जा सकते हैं या मेन्यू से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. टच जेस्चर में, पिंच करना, ज़ूम इन या आउट करना, स्क्रोल करना, स्वाइप करना, दो बार टैप करना, और अन्य कार्रवाइयां शामिल हो सकती हैं. इसके बाद, अक्सर की जाने वाली या जटिल कार्रवाइयां एक स्विच से शुरू की जा सकती हैं. जैसे, वह जेस्चर रिकॉर्ड करना जिसमें किसी ई-बुक के दो पेजों को बदलने के लिए, दो बार बाईं ओर स्वाइप किया जाता है.


अनुमतियों के बारे में सूचना

• सुलभता सेवा: यह ऐप्लिकेशन एक सुलभता सेवा है. इसलिए, यह आपकी कार्रवाइयों पर नज़र रख सकता है और विंडो का कॉन्टेंट वापस ला सकता है. साथ ही, यह आपके डिवाइस की स्क्रीन पर टाइप किए जा रहे टेक्स्ट पर नज़र रख सकता है.

Switch Access - संस्करण 1.16.1.798952610

(27-08-2025)
अन्य संस्करण
नया क्या हैअपडेट किए गए इस वर्शन में गड़बड़ियां ठीक कर दी गई हैं.

अभी तक कोई समीक्षा या रेटिंग उपलब्ध नहीं है! पहली देने के लिए कृपया

-
1 Reviews
5
4
3
2
1

Switch Access - एपीके जानकारी

एपीके संस्करण: 1.16.1.798952610पैकेज: com.google.android.accessibility.switchaccess
एंड्रॉयड संगतता: 8.1.0+ (Oreo)
डेवलपर:Google LLCगोपनीयता नीति:http://www.google.com/policies/privacyअनुमतियाँ:13
नाम: Switch Accessआकार: 14.5 MBडाउनलोड: 1Bसंस्करण: 1.16.1.798952610जारी करने की तिथि: 2026-02-11 11:23:27न्यूनतम स्क्रीन: SMALLसमर्थित सीपीयू:
पैकेज आईडी: com.google.android.accessibility.switchaccessएसएचए1 हस्ताक्षर: 38:AC:21:B3:F5:4D:BB:5E:E9:76:BD:AF:1A:59:06:D2:BA:D5:10:BEडेवलपर (CN): Androidसंस्था (O): Google Inc.स्थानीय (L): Mountain Viewदेश (C): USराज्य/शहर (ST): California

Switch Access का नवीनतम संस्करण

1.16.1.798952610Trust Icon Versions
27/8/2025
1B डाउनलोड14.5 MB आकार
डाउनलोड

अन्य संस्करण

1.16.0.747675253Trust Icon Versions
3/6/2025
1B डाउनलोड14 MB आकार
डाउनलोड
1.16.0.726766860Trust Icon Versions
27/5/2025
1B डाउनलोड14 MB आकार
डाउनलोड
appcoins-gift
Level Up गेम्स30% तक कैशबैक पाएं!
अधिक
LUDUS・Strategy PvP Battle GameAppcoins Logo App
LUDUS・Strategy PvP Battle Game icon
डाउनलोड
Gambit HeroesAppcoins Logo App
Gambit Heroes icon
डाउनलोड
Naruto: DuelAppcoins Logo App
Naruto: Duel icon
डाउनलोड
Pixel Overlord: 4096 DrawsAppcoins Logo App
Pixel Overlord: 4096 Draws icon
डाउनलोड
Motto ImmortalAppcoins Logo App
Motto Immortal icon
डाउनलोड
Anchor PanicAppcoins Logo App
Anchor Panic icon
डाउनलोड
Aptoide home page
Aptoide दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ एप्प स्टोर और वितरण प्लेटफॉर्म है। हम ग्लोबल प्रतिभा के लिए एक वैश्विक प्लेटफ़ॉर्म हैं। क्या आप दुनिया चाहते हैं?
English
facebook Social Icon
x Social Icon
instagram Social Icon
youtube Social Icon
linkedin Social Icon
tiktok Social Icon
discord Social Icon
©2026 APTOIDE.COM. सभी अधिकार सुरक्षित