
Mac नोटबुक के लिए ऊर्जा सेटिंग्ज़ को ऑप्टिमाइज़ करें
यदि आपके पास Mac नोटबुक है, तो अपना कंप्यूटर पॉवर आउटलेट में प्लग इन न होने पर सर्वाधिक बैटरी लाइफ़ पाने के लिए या प्लग इन होने पर सर्वश्रेष्ठ कार्यक्षमता पाने के लिए आप उसकी ऊर्जा के उपयोग को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं।
अपने Mac पर Apple मेनू
> सिस्टम प्राथमिकता चुनें, फिर बैटरी पर क्लिक करें।
जब आप बैटरी का उपयोग या पॅावर से जुड़ा हो तो आप कंप्यूटर या डिस्प्ले को अलग-अलग समय पर स्लीप के लिए सेट कर सकते हैं।
बैटरी उपयोग के लिए स्लीप का समय सेट करें : बैटरी पर क्लिक करें, फिर “इसके बाद डिस्प्ले बंद करें” स्लाइडर को ड्रैग करें।
पॉवर अडॉप्टर के उपयोग लिए स्लीप का समय सेट करें : पॉवर अडैप्टर पर क्लिक करें, फिर “इसके बाद डिस्प्ले बंद करें” स्लाइडर को ड्रैग करें।
ऊर्जा बचाने के लिए बैटरी या पॉवर अडैप्टर पेन पर क्लिक करें, फिर “जब संभव हो, तो हार्ड डिस्क को स्लीप मोड में रखें” चुनें।
अपनी बैटरी का उपयोग करते समय अपने डिस्प्ले को डिम रखने के लिए बैटरी पर क्लिक करें, फिर “बैटरी पॉवर पर होने के दौरान डिस्प्ले को थोडा डिम करें” चुनें।