
चुनें कि आपके द्वारा CD या DVD डालने पर Mac क्या प्रतिक्रिया देता है
जब आप अपने Mac से बाहरी ऑप्टिकल ड्राइव कनेक्ट करते हैं, तो आप चुन सकते हैं कि ख़ास प्रकार के CD और DVD डालने पर आपका Mac क्या काम करे। उदाहरण के लिए आप तस्वीर CD डालने पर तस्वीर ऐप खोल सकते हैं या संगीत CD से संगीत चला सकते हैं।
अपने Mac पर, Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में CD और DVD
पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना होगा।)नोट : यदि आपके Mac में ऑप्टिकल ड्राइव कनेक्टेड नहीं है, तो CD और DVD सेटिंग्ज़ उपलब्ध नहीं होती है।
डाली गई डिस्क के प्रकार के लिए कोई क्रिया चुनने के लिए दाईं ओर पॉप-अप मेनू का उपयोग करें।
नुस्ख़ा : कनेक्टेड ऑप्टिकल ड्राइव से तेज़ी से डिस्क निकालने के लिए मेनू बार में बाहर निकालें मेनू को प्रदर्शित करने के लिए “मेनू बार में बाहर निकालें दिखाएँ” चालू करें।
कुछ ऐप्स डाली गई डिस्क का तुरंत प्रसंस्करण शुरू कर सकते हैं। ऐप को सेटअप करने का तरीक़ा जानने के लिए ऐप की यूज़र गाइड देखें, ताकि डिस्क का प्रोसेस तुरंत शुरू किया जा सके।