
Pro Display Calibrator में फ़ुल-ट्यून कैलिब्रेशन का उपयोग करें
Pro Display Calibrator का उपयोग करके, आप अपने माप उपकरण के मूल्यों के आधार पर ह्वाइट पॉइंट और चमक को ऐडजस्ट करके अपने डिस्प्ले के वर्तमान कैलिब्रेशन को तुरंत ठीक कर सकते हैं।
नोट : ये फ़ीचर केवल, Apple Pro Display XDR, Apple Studio Display, 14-इंच MacBook Pro (2021 या बाद का संस्करण) या 16-inch MacBook Pro (2021 या बाद का संस्करण) के लिए उपलब्ध है।
MacBook Pro पर, आप प्रत्येक डिस्प्ले प्रीसेट के लिए एक अलग फ़ाइन-ट्यून कैलिब्रेशन बना सकते हैं। Pro डिस्प्ले XDR और Studio डिस्प्ले पर, कैलिब्रेशन सभी डिस्प्ले प्रीसेट पर लागू किया गया है।
अपने Mac पर, Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में डिस्प्ले
पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना होगा।)उस डिस्प्ले पर क्लिक करें जिसे आप फिर से कैलिब्रेट करना चाहते हैं, प्रीसेट पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :
MacBook Pro: वह प्रीसेट चुनें जिसे आप कैलिब्रेट करना चाहते हैं, फिर “डिस्प्ले को कैलिब्रेट करें” पर क्लिक करें।
Pro Display XDR या Studio Display: डिस्प्ले कैलिब्रेट करें पर क्लिक करें। कैलिब्रेशन सभी डिस्प्ले प्रीसेट पर लागू है।
Pro Display Calibrator खोलने के बाद, सभी फ़ाइन-ट्यून कैलिब्रेशन पर क्लिक करें।
मापे गए और लक्ष्य मान दर्ज करें। आप अपने कैलिब्रेशन के लिए विवरण भी दर्ज कर सकते हैं।
इनपुट फ़ील्ड और विकल्पों के बारे में अधिक जानने के लिए इस टेबल का उपयोग करें :
विकल्प
विवरण
ह्वाइट पॉइंट (x)
सफ़ेद इमेज को नापने के दौरान CIE 1931 xyY कलर स्पेस में बताए अनुसार x क्रोमैटिसिटी निर्देशांक।
ह्वाइट पॉइंट (y)
सफ़ेद इमेज को नापने के दौरान CIE 1931 xyY कलर स्पेस में बताए अनुसार y क्रोमैटिसिटी निर्देशांक।
चमक (cd/m2)
सफ़ेद इमेज को नापने के दौरान CIE 1931 xyY कलर स्पेस में बताए अनुसार Y मान (चमक)।
विवरण
एक वैकल्पिक वर्णन दर्ज करें।
फ़ाइन-ट्यून रीसेट करें
वर्तमान फ़ाइन-ट्यून ऐडजस्टमेंट को हटा देता है।
जब आप काम पूरा कर लें, तो पूर्ण पर क्लिक करें।