साँचें ऐसे पृष्ठ हैं जिन्हें दूसरे पृष्ठों पर जोड़े जाने के लिए बनाया गया हो। इन्हें नामस्थान में पाया जाता है और इनमें ऐसा कंटेंट होता है जो कि एक ही साथ कई पृष्ठों पर उपयुक्त होता है। विकियों के चलने के लिए साँचें मौलिक उपकरण हैं।
साँचों के कई प्रकार हैं जो अलग-अलग कार्यों के लिए बने हैं। इन्फ़ोबॉक्स और उद्धरण जैसे साँचें विकि पर एक मानक डिज़ाइन प्रस्तुत करते हैं, जबकि कुछ साँचे सिर्फ किसी एक पृष्ठ, जैसे मुख्य पृष्ठ, की रचना में मदद करते हैं।
साँचों के पृष्ठों को स्रोत एडिटर की मदद से संपादित किया जाता है। ज़्यादातर साँचों को किसी भी एडिटर इंटरफेस की मदद से जोड़ा, या ट्रांसक्लूड किया जा सकता है, मगर कठिन साँचों को स्रोत एडिटर से संपादित या ट्रांसक्लूड करना ही आसान हो सकता है। ट्रांसक्लूड किए गए पृष्ठों को बदलने पर इसके कंटेंट में उन सभी पृष्ठों पर बदलाव आएगा जहाँ इसे ट्रांसक्लूड किया गया है।
साँचों को ढूँढ़ना और उपयोग करना[]

यथादृश्य सम्पादिका में इस ड्रॉपडाउन की मदद से साँचा जोड़ें।
नए Fandom समुदायों पर उपयोग के लिए पहले से ही साँचों का एक सेट प्रदान किया जाता है। आप किसी भी समुदाय के विशेष:सभी पृष्ठ पर जाकर, नेमस्पेस ड्रॉपडाउन मेन्यू पर से "साँचा" चुनकर वहाँ के सभी साँचों की एक सूची पा सकते हैं।
जब आपने ठान ली हो कि आपको किस साँचे का उपयोग करना है, आपको यह जानना होगा कि सबसे बुनियादी रूप में उस साँचे का उपयोग कैसे किया जाता है। विधि दोनों एडिटर इंटरफेसों के लिए अलग-अलग है।
- यथादृश्य सम्पादिका में पृष्ठ के ऊपर के बारे के बीच में मौजूद INSERT शब्द पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन सूची से "Templates" चुनें। आप पृष्ठ पर
{{
भी लिख सकते हैं। सामने आए डायलॉग बॉक्स में उस साँचे का नाम दर्ज करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं। - स्रोत एडिटर में बस
{{साँचे का नाम}}
लिखें और "साँचे का नाम" को साँचे के नाम से बदल दें।
एक बुनियादी साँचा बनाना[]
साँचें काफ़ी ताक़तवर होते हैं, मगर कुछ साँचें कठिन भी हो सकते हैं। सबसे पहले सबसे आसान साँचा बनाना ही अच्छा होता है।
- अपने ब्राउज़र के एड्रेस बार की मदद से अपने समुदाय पर
साँचा:उदाहरण
पर जाएँ। समुदाय केंद्र यह https://samuday.fandom.com/wiki/साँचा:उदाहरण होगा। - पृष्ठ के ऊपरी-दाए कोने में "स्रोत बनाएँ" बटन पर क्लिक करें। यह स्रोत एडिटर खोल देगा।
- एक पॉपअप आएगा जिसमें आप साँचे का प्रकार चुन सकते हैं। वह विकल्प चुनें जो आपके साँचे के लक्ष्य से मेल खाता हो, या अगर आपको ठीक से नहीं पता तो "Unknown" चुनें और भी ऊपरी-दाए कोने में "Save" पर क्लिक कर दें।
- एडिटर में कुछ शब्द लिखें। उदाहरण:
यह साँचे में मौजूद उदाहरण टेक्स्ट है। सिर्फ परीक्षण के लिए।
- नीची-बाए कोने में "पृष्ठ सहेजें" पर क्लिक करें। आपने एक साँचा बना लिया!
- अपने समुदाय पर अपने सदस्य प्रोफ़ाइल पर या किसी दूसरे परीक्षण पृष्ठ पर जाएँ।
- अपने चुने हुए एडिटर से साँचे को जोड़ने के लिए ऊपर की विधि का पालन करें।
जो पृष्ठ आपने बनाया है, उसपर यह दिखना चाहिए:
- यह साँचे में मौजूद उदाहरण टेक्स्ट है। सिर्फ परीक्षण के लिए।
बधाई हो! अपने एक साँचा बना लिया है और उसका उपयोग भी किया है! अब आप साँचे के कंटेंट को बदलकर इसे दूसरे पृष्ठों पर जोड़ सकते हैं ताकि यह समुदाय के काम आए।
साँचें बनाने और इसके उपयोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए मीडियाविकि पर "सहायता:साँचें" देखें।
आधुनिक उपयोग[]
पैरामीटर[]

यथादृश्य सम्पादिका के साँचा उपकरण में पैरामीटर चुनना
कई साँचें पैरामीटरों का उपयोग करते हैं। ये वेरिएबलों की तरह हैं। कई पृष्ठ पैरामीटर में अलग वैल्यू जोड़कर एक ही साँचे का उपयोग कर सकते हैं। साँचे पर निर्भर होकर, यह साँचे के टेक्स्ट या साँचे के डिज़ाइन को बदल सकता है।
साँचा:विकिपीडिया को एक उदाहरण के तौर पर लेते हैं। इस साँचे को उन पृष्ठों के लिए बनाया गया है जो विकिपीडिया से कंटेंट का उपयोग करते हैं; यह एक बॉक्स बनाता है जिसमें विकिपीडिया लेख की कड़ी होती है। सिर्फ {{विकिपीडिया}}
जोड़ने पर साँचा मान लेता है कि विकिपीडिया लेख का नाम वही है जो उस पृष्ठ का नाम है जहाँ इसका उपयोग किया गया है। लेकिन अगर दोनों पृष्ठों के नाम अलग-अलग हैं, हम कड़ी को बदलने के लिए पैरामीटर का उपयोग कर सकते हैं। {{विकिपीडिया|माइक्रोसॉफ्ट}}
जोड़ने पर साँचा विकिपीडिया के "माइक्रोसॉफ्ट" पृष्ठ का एक लिंक जोड़ता है। यथादृश्य सम्पादिका साँचे को जोड़ते समय या फिर साँचे का नाम पर क्लिक करने पर पैरामीटर जोड़ने देता है।
अधिक जानकारी के लिए "सहायता:साँचों पर पैरामीटर" देखें।
साँचों को सब्सटिट्यूट करना[]

साँचे को सबस्टिट्यूट करना एक बिस्किट कटर जैसा है।
यथादृश्य सम्पादिका से साँचे को जोड़ने पर या {{साँचे का नाम}}
लिखने पर पृष्ठ पर हमेशा साँचे का सबसे नया संस्करण नज़र आएगा। इस प्रक्रिया को 'ट्रांसक्लूशन' कहा जाता है।
साँचे का उपयोग करने का एक दूसरा तरीका है पृष्ठ पर इसके कंटेंट को 'सब्सटिट्यूट' करना। साँचे को स्रोत एडिटर में कोड को {{subst:साँचे का नाम}}
में बदलकर ही सब्सटिट्यूट किया जा सकता है। जब पृष्ठ को उसके बाद सहेजा जाता है, साँचे की कड़ी को साँचे के आउटपुट से बदल दिया जाता है।
साँचे को संपादित करने पर पृष्ठ पर सब्सटिट्यूट किया गया कंटेंट नहीं बदलेगा। सब्सटिट्युशन को एक बिस्किट कटर के रूप में देखें: अगर आप बिस्किट कटर से कुछ बिस्किट बना लेते हैं और उसके बाद बिस्किट कटर का आकार बदलते हैं, उन बिस्किट्स का आकार तो नहीं बदल जाएगा जिन्हें आपने पहले ही बना लिया है।
अधिक जानकारी के लिए "सहायता:साँचों को सब्सटिट्यूट करना" देखें।
प्रलेखन[]
मान लीजिए आप एक साँचे का उपयोग करना चाहते हैं। आप किसी मानक वाले साँचे का उपयोग करने की कोशिश करते हैं, जैसे {{सूचना}}। लेकिन आपको नहीं पता कि इसका उपयोग कैसे करना है और साँचे का कोड देखने का आपको मन नहीं।
ऐसे में प्रलेख काम आता है। कई कठिन साँचों में अक्सर एक प्रलेख सेक्शन होता है, जिसे {{प्रलेख}} साँचे की मदद से जोड़ा जाता है। एक साँचे का प्रलेख साँचे के उपयोग, इसके पैरामीटर, और इसके उपयोग के उदाहरण जैसी जानकारी प्रदान करता है। यथादृश्य सम्पादिका में संपादित करते समय आपकी मदद करने के लिए इसमें TemplateData भी मौजूद हो सकता है।
आप आसानी से उन साँचों पर प्रलेख जोड़ सकते हैं जिनके पास प्रलेख नहीं है, अगर आप जानते हैं कि उनका उपयोग किस तरह से किया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया पर साँचा प्रलेखन और इस विकि पर साँचा:प्रलेख देखें।
सहायता और प्रतिक्रिया[]
- सहायता:सामग्री पर और भी विषय पाएँ
- और सहायता के लिए Fandom समुदाय केंद्र देखें
- इस लेख पर किसी अस्पष्ट चरण को रिपोर्ट करने के लिए सहायता:Fandom से संपर्क करना देखें